गांधीनगर। गुजरात के 14 शहरों में शनिवार को भारत टैक्सी योजना शुरू हो गई। गुजरात की राजधानी गांधीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस टैक्सी योजना का लोकार्पण किया। कहा कि आगामी दो वर्ष में भारत टैक्सी योजना देश के 500 प्रमुख शहरों में चालू हो जाएगी।
भारत टैक्सी देश की पहली सहकारिता पर आधारित जन परिवहन योजना है जिसमें ड्राइवर खुद अपनी गाड़ी चलाकर लोगों को आवागमन की सेवा देता है। यह योजना केंद्र सरकार और कई अन्य एजेंसियों के सहयोग से चलाई जा रही है। इस सेवा में किसी को भी कमीशन नहीं मिलेगा।

