नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक आईटीसी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कई अहम जानकारी दी। इस रिपोर्ट में कंपनी ने यह भी बताया कि चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी (ITC Chairman Sanjiv Puri Salary) के वेतन में कटौती भी की गई है। वित्त वर्ष 2026 में उनके वेतन में 6.8 फीसदी की कमी आई है।

परफॉर्मेंस बोनस और लंबे समय के इंसेंटिव/कमीशन में कटौती की वजह से ITC के चेयरमैन संजीव पुरी का FY26 में कुल वेतन 6.8% घटकर 23.91 करोड़ रुपये हो गया।
2025 में संजीव पुरी का वेतन 25.66 करोड़ रुपये था
ITC चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी के कुल वेतन-भत्ते में 3.85 करोड़ रुपये की बेसिक/कंसोलिडेटेड सैलरी, 88 लाख रुपये की अन्य सुविधाएं (perquisites) और परफॉर्मेंस-बेस्ड बोनस व लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव/कमीशन के तौर पर 19.17 करोड़ रुपये शामिल थे। यह सब मिलाकर वित्त वर्ष 2026 में उन्हें कुल 23.91 करोड़ रुपये मिले। यह वित्त वर्ष 2025 से 6.8 फीसदी कम है। वित्त वर्ष 2025 में पुरी का कुल वेतन-भत्ता 25.66 करोड़ रुपये था।
