नई दिल्ली। आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्राट के साथ अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्टर ने कन्फर्म किया कि दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे। अब उन्होंने शादी को लेकर लोगों की दिलचस्पी, शादी की तारीख लीक होने और गौरी के उनकी जिंदगी में आने से मिली खुशी के बारे में बात की है।
पर्सनल लाइफ में लोगों की दिलचस्पी से हैरान हैं आमिर
अपनी शादी को लेकर हो रही चर्चाओं पर आमिर खान (Aamir Khan) ने माना कि वह इसको लेकर लोगों की उत्सुकता देखकर हैरान हैं। एक्टर ने एक बातचीत में कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि इतना हंगामा क्यों है। सेलिब्रिटीज, खासकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स की जिंदगी में लोगों की बहुत दिलचस्पी होती है। लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, हमारी पर्सनल जिंदगी में नहीं’।

