वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका-ईरान अंतरिम शांति समझौते में हुई देरी के लिए पाकिस्तान की प्रेस स्वतंत्रता की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है।

वेंस ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अमेरिका समझौते का दस्तावेज 15 जून को ही सार्वजनिक करना चाहता था, लेकिन यह दो दिन बाद जारी हो सका।
जेडी वेंस ने पाकिस्तान को ठहराया दोषी
‘Interesting Times with Ross Douthat’ पॉडकास्ट में वेंस ने कहा कि पाकिस्तान और कतर की व्यवस्थाओं में अमेरिका जैसी प्रेस स्वतंत्रता नहीं है।
वेंस के मुताबिक, पाकिस्तान में यह अपेक्षा नहीं की जाती कि किसी अंतरराष्ट्रीय समझौते की पूरी बात जनता के सामने रखी जाए ताकि लोग उसका विश्लेषण कर सकें।
वेंस ने कहा, ‘हम दस्तावेज जारी करना चाहते थे, लेकिन पाकिस्तान और कतर में अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन जैसी प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है। वहां यह अपेक्षा नहीं होती कि समझौते की सारी बातें जनता के लिए उपलब्ध कराई जाएं ताकि लोग उसे पढ़कर समझ सकें और सवाल पूछ सकें।’
