अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में एक व्यवसायी ने आर्थिक संकट से बचने के लिए अपना अपहरण का नाटक रचकर पूरे परिवार को ठगने की कोशिश की। पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद आरोपी को खुद ही नकली अपहरण का अभिनय करने के लिए कहा।
मामला 12 जून का है, जब सूरत के उतरां (उत्राण) इलाके के निवासी 36 वर्षीय जिग्नेशभाई लालजीभाई तलविया की पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद परिवार को जिग्नेशभाई के मोबाइल नंबर से धमकी भरे संदेश मिलने शुरू हो गए।

