नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love and War) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म के सेट पर एक दुखद घटना हो गई है जिसकी वजह से ये चर्चा में बनी हुई है।
फिल्म स्टूडियो सेटिंग एंड एलाइड मजदूर यूनियन’ (FSSAMU) के अनुसार, 17 जून 2026 को सुबह करीब 3 बजे मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में रॉयल पंप स्टूडियो में फिल्म के सेट पर एक कारपेंटर चंद्रधारी यादव की मौत हो गई। उनकी उम्र 42 साल बताई जा रही है। उनकी मौत शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई। लेकिन मौत की असल वजह अभी पता नहीं चली है।

