नई दिल्ली। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक (Reliance AGM) हुई। एजीएम में रिलायंस ने कई बड़े एलान किया। साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि उनके ऑयल-टू-टेलीकॉम और रिटेल ग्रुप, रिलायंस इंडस्टरीज में डेली के कामकाज की जिम्मेदारियाँ उनके बच्चों को सौंपने का काम “लगभग पूरा” हो चुका है। यह भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी में उत्तराधिकार की उस प्रोसेस का आखिरी फेज है, जिस पर सबकी नजरें टिकी रही हैं।

अंबानी ने कहा कि आकाश, ईशा और अनंत अब ग्रुप के अहम कारोबारों की कमान संभाल रहे हैं और वे ही ग्रुप की ग्रोथ के अगले फेज को आगे बढ़ाएंगे। इसमें टेलीकॉम, रिटेल, डिजिटल सर्विसेज और न्यू एनर्जी सेक्टर में बड़े कदम शामिल हैं।
‘कंपनी का फ्यूचर सुरक्षित हाथों में’
अंबानी ने अपने तीनों बच्चों की तारीफ करने के साथ ही शेयरहोल्डर्स से कहा कि “आपकी कंपनी का भविष्य न सिर्फ सुरक्षित हाथों में है, बल्कि ऐसे हाथों में है जो रिलायंस को और भी ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।” पिछले साल की तरह ही, आकाश और ईशा ने टेलीकॉम और रिटेल सेगमेंट के लिए नए बिजनेस प्लान पेश किए। वहीं अनंत ने एनर्जी सेगमेंट के लिए बिजनेस अपडेट दिया।
