हैदराबाद। हैदराबाद के रायदुर्गम में शुक्रवार तड़के एक प्रेमी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। प्रेमी ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उस पर चाकू से वार किया। इसके साथ ही उसके घरवालों को भी चाकू मारा।
आरोपी की पहचान 22 साल के गोवर्धन नाम के शख्स के रूप में हुई है। इसके अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर पांच लोगों पर चाकू से वार किया। यह हमला एक ऐसे रिश्ते को लेकर किया गया जो एक साल पहले खत्म हो चुका था।

