अजमेर। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को प्रदेशभर में ‘अरावली बचाओ जनआंदोलन’जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसी क्रम में अजमेर जिले में भी कांग्रेस द्वारा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च अरावली पर्वतमाला की रक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित किया गया।
Author: Today Junoon
देशभर में बैंक नीलामी वाली संपत्ति और महंगी कारों को आधी कीमत पर दिलाने का झांसा देकर 1000 करोड़ से अधक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी मोहित गोगिया सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने हवाला के जरिए दुबई 109 करोड़ भेजने पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया है। आरोपी दस साल से सक्रिय थे और 200 से अधिक लोगों को ठगा। मनी लांड्रिंग का भसी मामला उजागर इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, क्राइम ब्रांच व वसंतकुंज दक्षिण थाने के अलावा भोपाल व पंजाब में 12 से…
नई दिल्ली। यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की रविवार को होने वाली वार्ता से पहले रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बड़ा हमला किया है। करीब 500 ड्रोन और 40 मिसाइलों के इस ताजा हमले में राजधानी कीव में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 19 घायल हुए हैं। इस हमले से कीव के हजारों घरों की बिजली गुल हो गई और जलापूर्ति पर भी असर हुआ है। यह हमला तब हुआ है जब यूक्रेन में भीषण ठंड पड़ रही है। इससे पहले फ्लोरिडा में ट्रंप के साथ…
नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के हक़ पर हमला किया है और मनरेगा के जरिए करोड़ों लोगों को मिल रहे न्यूनतम रोजगार के गारंटी के उनके हक को छीना है। श्री गांधी ने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में हुई पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा खत्म कर पंचायती राज व्यवस्था में राजनीतिक हिस्सेदारी और वित्तीय…
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में भारत के संविधान के संथाली भाषा में संस्करण का विमोचन किया। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह सभी संथाली लोगों के लिए गौरव और आनंद का विषय है कि अब भारत का संविधान ओल चिकी लिपि में संथाली भाषा में उपलब्ध है। इससे ये लोग संविधान को अपनी ही भाषा में पढ़ और समझ सकेंगे। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि इस वर्ष ओल चिकी लिपि की शताब्दी मनाई जा रही है। उन्होंने शताब्दी वर्ष में भारत के संविधान को ओल…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से पूरे साल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। नैनीताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि राज्य में पर्यटन उद्योग को विकसित करके स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। गुरुवार को नैनीताल विंटर कार्निवाल में प्रतिभाग करने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेट्रोपोल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नैनीताल में देश-दुनिया के पर्यटक आते है। लंबे समय से शहर…
इंदौर के राऊ क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा हुआ है। राऊ पुलिस ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा और ग्राफिक डिजाइनर को गिरफ्तार किया है। एआई के कारण नौकरी जाने पर, उन्होंने 16 लाख के आभूषण चुराए। डीसीपी के अनुसार, घटना सिलिकान सिटी (राऊ) की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया और आभूषण बरामद किए। डीसीपी जोन-एक कृष्ण लालचंदानी के अनुसार घटना सिलिकान सिटी (राऊ) की है। रविवार रात श्री ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर आरोपितों ने सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। संचालक देवेंद्र सोनी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ स्थित एक घुड़सवारी क्लब और उससे जुड़े पक्षों की याचिका खारिज करते हुए कहा कि भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआइ) से संबद्ध क्लबों को महासंघ के प्रशासन में मतदान का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल राज्य संघों और केंद्र शासित प्रदेश संघों के लिए आरक्षित है, क्लबों के लिए नहीं। अदालत ने कहा कि खेल संहिता के खंड 3.9 और 3.10 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रीय महासंघ के निर्वाचक मंडल में मतदान के अधिकार क्लबों या व्यक्तिगत सदस्यों के लिए…
25 दिसंबर यानी क्रिसमस के अगले दिन को बॉक्सिंग डे कहा जाता है। इस बॉक्सिंग डे का मुक्केबाजी से कोई नाता नहीं है। इसकी जड़ें ईसाई परंपरा से जुड़ी हुई हैं। क्रिसमस के बाद जरूरतमंदों को तोहफे दिए जाते थे। ऐसे में 26 दिसंबर को ‘बॉक्सिंग डे’ कहा जाने लगा। दरअसल, 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के अगले दिन को बॉक्सिंग डे कहा जाता है। इस बॉक्सिंग डे का मुक्केबाजी से कोई नाता नहीं है। इसकी जड़ें ईसाई परंपरा से जुड़ी हुई हैं। क्रिसमस के बाद जरूरतमंदों को तोहफे दिए जाते थे। ऐसे में 26 दिसंबर को ‘बॉक्सिंग डे’ कहा जाने…
14 साल के बाद शाहरुख खान और रजनीकांत की जोड़ी फिर से पर्दे पर दिखाई देगी। मिथुन चक्रवर्ती ने गलती से इस राज का खुलासा कर दिया, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और लोग इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। 14 साल के बाद एक बार फिर रजनीकांत और शाह रुख खान एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। किस फिल्म में इन दो सुपरस्टार्स की जोड़ी बनने वाली है, ऐसा हम नहीं कह…
