14 साल के बाद शाहरुख खान और रजनीकांत की जोड़ी फिर से पर्दे पर दिखाई देगी। मिथुन चक्रवर्ती ने गलती से इस राज का खुलासा कर दिया, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और लोग इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं।

आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। 14 साल के बाद एक बार फिर रजनीकांत और शाह रुख खान एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। किस फिल्म में इन दो सुपरस्टार्स की जोड़ी बनने वाली है, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि बातों ही बातों में मिथुन चक्रवर्ती ने बता दिया है। कौन सी है वह फिल्म, जिसमें दिखेंगे ये दोनों सुपरस्टार्स, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल्स:
