देशभर में बैंक नीलामी वाली संपत्ति और महंगी कारों को आधी कीमत पर दिलाने का झांसा देकर 1000 करोड़ से अधक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी मोहित गोगिया सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने हवाला के जरिए दुबई 109 करोड़ भेजने पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया है। आरोपी दस साल से सक्रिय थे और 200 से अधिक लोगों को ठगा।

मनी लांड्रिंग का भसी मामला उजागर
इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, क्राइम ब्रांच व वसंतकुंज दक्षिण थाने के अलावा भोपाल व पंजाब में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपित मोहित गोगिया द्वारा 109 करोड़ रुपये हवाला के जरिये दुबई भेजने पर ईडी ने भी बीते 25 दिसंबर को मोहित गोगिया व उसके बिजनेस पार्टनर राम सिंह नाम के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत भी केस दर्ज किया है।
