उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से पूरे साल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। नैनीताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि राज्य में पर्यटन उद्योग को विकसित करके स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

गुरुवार को नैनीताल विंटर कार्निवाल में प्रतिभाग करने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेट्रोपोल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नैनीताल में देश-दुनिया के पर्यटक आते है। लंबे समय से शहर में चली आ रही पार्किंग की दिक्कत मेट्रोपोल में पार्किंग निर्माण के बाद खत्म हो जाएगी। साथ ही 121 करोड़ के कार्यों से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।
