इंदौर के राऊ क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा हुआ है। राऊ पुलिस ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा और ग्राफिक डिजाइनर को गिरफ्तार किया है। एआई के कारण नौकरी जाने पर, उन्होंने 16 लाख के आभूषण चुराए। डीसीपी के अनुसार, घटना सिलिकान सिटी (राऊ) की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया और आभूषण बरामद किए।

डीसीपी जोन-एक कृष्ण लालचंदानी के अनुसार घटना सिलिकान सिटी (राऊ) की है। रविवार रात श्री ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर आरोपितों ने सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। संचालक देवेंद्र सोनी ने रिपोर्ट लिखवाई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार रात आरोपित प्रियांशु और उसकी दोस्त आर्या को गिरफ्तार किया और 16 लाख 17 हजार रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए। डीसीपी के अनुसार आर्या जशपुर (छग) और प्रियांशु मंडला का रहने वाला है। दोनों छठी कक्षा से साथ पढ़े हैं और फिलहाल राऊ स्थित पलाश परिसर में रहते हैं।
