Author: Today Junoon

Border 2 Teaser : अभिनेता सनी देओल की मल्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स की तरफ से बॉर्डर 2 की टीजर रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉर्डर 2 का टीजर कब रिलीज किया जाएगा। साथ ही इस बार बॉर्डर 2 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऐतिहासिक जंग की कहानी दर्शायी जाएगी। कब रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर लंबे समय से बॉर्डर 2 का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। इस वॉर ड्रामा मूवी का डायरेक्शन…

Read More

दिल्ली में प्रदूषण के बीच, अरुण जेटली स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पहुंचने पर भीड़ ने ‘एक्यूआई’ के नारे लगाए। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 498 तक पहुंच गया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर उदासीनता का आरोप लगाया। गुप्ता ने कहा कि सरकार प्रदूषण कम करने के प्रयास कर रही है और पिछली सरकारों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। AAP की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने X पर एक पोस्ट में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय शर्म की बात है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आते ही मेस्सी के लिए…

Read More

नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के लिए कल मतदान होगा। इस चुनाव में 1779 अधिवक्ता शामिल होंगे। मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली ने बताया कि यदि किसी अधिवक्ता के खिलाफ दो बार एसोसिएशनों में मतदान करने की शिकायत मिलती है, तो उसकी सूचना बार काउंसिल आफ इंडिया को भेजी जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने पर तीन साल के लिये अधिवक्ता लाइसेंस निलंबित किए जाने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु का दौरा करेंगे। वे 13 से 15 जनवरी तक राज्य में रहेंगे और किसानों के साथ पोंगल मनाएंगे। यह पहली बार है जब पीएम मोदी तमिलनाडु में किसानों के साथ इस पारंपरिक उत्सव में शामिल होंगे। इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण वोटरों तक पहुंचना और तमिल संस्कृति से जुड़ाव बढ़ाना है। यह दौरा पार्टी के लिए ग्रामीण वोटरों तक पहुंच बनाने और तमिल संस्कृति से जुड़ाव दिखाने की बड़ी कोशिश माना जा रहा है। भाजपा नेता इसे चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा बता रहे हैं। तमिलनाडु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को युवा ऊर्जा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 45 वर्ष की उम्र में यह दायित्व संभालने वाले वे पार्टी के सबसे कम उम्र के नेताओं में शामिल हो गए हैं। इससे पहले 50 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी केवल अमित शाह को मिली थी। वह आज हुई नियुक्ति के बाद कल दिल्ली पहुंच कर नया दायित्व संभाल लेंगे। कल दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। 23 मई 1980 को पटना में जन्मे…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में काम करने वाले हजारों भारतीय H-1B वीजा धारकों के लिए एक आम यात्रा अब बड़ी मुसीबत बन गई है। जो लोग शादी, छुट्टी, पारिवारिक जरूरत या वीजा स्टैम्पिंग के लिए भारत आए थे, वे अब महीनों तक यहीं फंसने को मजबूर हैं। वजह है ट्रंप प्रशासन का एक नया नियम, जिसने बिना चेतावनी सब कुछ बदल दिया। H-1B वीजा धारक आमतौर पर भारत आकर अमेरिकी दूतावास में वीजा स्टैम्पिंग कराकर वापस लौटते हैं। कई लोगों का वर्क परमिट (H-1B स्टेटस) वैध था, लेकिन पासपोर्ट में लगा एंट्री वीजा खत्म हो चुका था। यह प्रक्रिया आम तौर…

Read More

एनआईए की जांच में सामने आया है कि लाल किला धमाके से पहले सफेदपोश आतंकियों ने फरीदाबाद में ट्रायल किया था। इस खुलासे से सुरक्षा में बड़ी चूक का पता चलता है। एनआईए इसे एक गंभीर मामला मान रही है और आगे की जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस जोन में करीब 100 स्टोन क्रशर हैं। आतंकियों ने इस जगह का चयन इसलिए किया था ताकि विस्फोट की आवाज क्रशर जोन में होने वाले तीव्र शोर में दब जाए। हाल में सीन री-क्रिएशन के दौरान दिल्ली पुलिस और एनआइए की टीम डा.…

Read More

Uttar Pradesh : हमीरपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के बीच बोलेरो से टकराई खड़ी स्लीपर बस व टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो। इधर उन्नाव में घना कोहरा के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजार क्षेत्र में इंटरचेंज के पास कंटेनर की टक्कर से पलटा लोडर। हमीरपुर में स्लीपर बस ने बोलरो में मारी टक्कर, दो भाइयों समेत चार की मौत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के दौरान 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्लीपर बस ने आगे चल रही बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार दो भाइयों समेत चार लोगों…

Read More

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आमतौर पर फिल्मों का कलेक्शन दूसरे हफ्ते में घटता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने अपने दूसरे रविवार (10वें दिन) को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। जानिए कितना रहा 10वें दिन का कलेक्शन। 28 करोड़ की हुई थी ओपनिंग फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। उनके अलावा मूवी में अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की…

Read More

मोगादिशु, : सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से 40 किलोमीटर (24.8 मील) दूर अफगोये शहर के पास सोमाली विशेष बलों के एक अभियान के दौरान 30 से ज़्यादा आम लोग मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हुए हैं। सोमालिया के गारोवे अखबार ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि विशेष बलों ने मंगलवार शाम को आतंकवादियों को लक्षित करके एक अभियान चलाया था। लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में कोई आतंकवादी नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षा बलों के अभियान में कुछ इमारतें तबाह हो गईं और सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। रिपोर्ट…

Read More