सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ से सजी बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इसने धुरंधर को भी नहीं बख्शा है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने एक बार फिर 29 साल पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। 23 जनवरी 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने दर्शकों व क्रिटिक्स को अपना दीवाना बना लिया। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिलने के साथ ही इसका ओपनिंग डे कलेक्शन भी शानदार है।
