ट्रंप ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली स्थापित करना चाहते हैं, जिसका कनाडा और यूरोपीय देश विरोध कर रहे हैं। ट्रंप ने कनाडा को चीन के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने पर चेतावनी दी है, जबकि कनाडा ने चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा सिस्टम लगानी की योजना में हैं, लेकिन- इसका यूरोपीय देश समेत कनाडा ने विरोध किया है। ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कनाडा अमेरिका की व्यवस्था के बजाय चीन के साथ आर्थिक रिश्ते बढ़ाता है, तो बीजिंग एक साल के भीतर उसे ‘निगल’ सकता है।
