रेहड़ी पटरी वालों को आसानी से बैंक ऋण उपलब्ध कराने वाली स्वनिधि योजना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से उनके लिए पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इस कार्ड से सड़क किनारे छोटा-मोटा कारोबार करने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यह सुविधा सिर्फ अमीरों के पास उपलब्ध थी, लेकिन अब पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों के पास भी क्रेडिट कार्ड होंगे। उन्होंने कार्ड लांच करने के साथ ही एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण भी वितरित किए।
