गोरखपुर: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिये बगैर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज और देश तोड़क इन तत्वों को जब सत्ता में आने मौका मिलता है तो वे सिर्फ अपने और परिवार के बारे में सोचते हैं। सैनिक स्कूल गोरखपुर में देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत के नाम पर बने एक हजार से अधिक की क्षमता के ऑडिटोरियम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज और देश को विभाजित करने वालों से सावधान…
Author: Today Junoon
इंफाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 11 और 12 दिसंबर को दो दिवसीय मणिपुर दौरे को लेकर इंफाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है एवं स्वागत की तैयारियां की जा रही है। सरकार की ओर से हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कांगला के पास एक स्वागत द्वार बनाया गया है और पूरे इंफाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई उग्रवादी गुटों ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बहिष्कार और राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। अधिकारियों को राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शनों की आशंका है, इसलिए…
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि व्यवस्था सुधारने के नाम पर लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिये। श्री मोदी ने संसद परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संसदीय दल की बैठक में कहा कि नियम और कानून जरूरी है लेकिन व्यवस्था को सुधारने के नाम पर जनता को असुविधा देना उचित नहीं है।किसी भी हाल में लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी कानून या नियम में ऐसा प्रावधान नहीं होना चाहिए जिससे आम आदमी को परेशानी हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब पूरी तरह ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’…
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना के 22 विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।श्री फडणवीस ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में श्री ठाकरे के दावों को निराधार बताते हुए कहा कि केवल बयानों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा “केवल कुछ कह देने से कुछ नहीं होता। अगर ऐसे दावे किए जा रहे हैं तो मैं भी दावा कर सकता हूं कि श्री ठाकरे के 20 विधायक भाजपा में शामिल होने…
श्रीनगर : दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके के रहने वाले डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को लाल किला बम ब्लास्ट मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।उसे मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले आठवें आरोपी हैं, जिसमें चार डॉक्टर शामिल हैं।+ उन्होंने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी में भी काम कर चुके मल्ला ने जानबूझकर सुसाइड बॉम्बर और साथी डॉक्टर उमर उन नबी, जिसने लाल किले…
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। वहीं, वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर 8 दिसंबर को संसद में खास बहस का आयोजन किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय गीत से जुड़े कई अहम और ऐतिहासिक तथ्यों को सदन में रखा जाएगा, जिनके बारे में बहुत कम लोगों के पता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की दोपहर 12 बजे लोकसभा में बहस की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ अंतिम भाषण के साथ बहस का समापन करते नजर आएंगे। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह…
नई दिल्ली। साल 2025 बड़ी घटनाओं और विवादों से भरा रहा, जिसमें कई हस्तियां सुर्खियों में रहीं। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पद संभाला और देशों पर ऊंचे टैरिफ लगाए, वहीं शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के हिस्से के रूप में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने। इसके अलावा, दो महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह, जिन्होंने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ब्रीफिंग का नेतृत्व किया, वे भी बड़ी सुर्खियों में रहीं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्र की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों के अटूट साहस, अनुशासन, संकल्प और भावना की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस फंड में भी योगदान भी दिया। उन्होंने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में दान करने की भी अपील की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं दीं और देश के लिए उनके साहस और बलिदानों की सराहना की। उन्होंने पोस्ट किया, सशस्त्र बल ध्वज दिवस पर सशस्त्र बलों…
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रविवार को नई दिल्ली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस समारोह 2025 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर अस्थायी रूप से रोके जाने के बावजूद अभी भी जारी है। उन्होंने भारत सरकार के कार्यों की प्रशंसा की और इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को सशस्त्र बलों पर गर्व है। त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि अगर कोई देश पर हमला करने की कोशिश करेगा, तो भारतीय सेना उसका कड़ा जवाब देगी, जैसा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान देखा गया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर केवल रोका गया है, खत्म…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कोटद्वार आएंगे। वे अपनी बड़ी बहन के घर जाकर उन्हें सांत्वना देंगे, क्योंकि हाल ही में उनके पति का निधन हो गया था। योगी आदित्यनाथ सिद्धबली बाबा के दर्शन भी करेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वे दोपहर ढाई बजे कोटद्वार पहुंचेंगे और बाद में सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न ढाई बजे अलीगढ़ से हेलीकाप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज हैलीपेड में पहुंचेगे। यहां से वे सिद्धबली बाबा के दर्शनों के बाद गाड़ीघाट में अपनी बहन कौशल्या…
