राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2024 में सांस की बीमारियों से 9,211 लोगों की मौत हुई, जो 2023 के 8,801 से अधिक है। यह चिंताजनक वृद्धि पिछले कुछ वर्षों से जारी है। कुल 1,39,480 मौतों में ब्लड सर्कुलेशन और संक्रमण संबंधी बीमारियां ही प्रमुख कारण रहीं।
चिंता की बात यह है कि ये ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रहा है। मालूम हो कि सांस की आम बीमारियों में अस्थमा, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर और टीबी शामिल हैं जिनसे अक्सर सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

