भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 26 जनवरी से पहले एक बड़ी सफलता हासिल की है। 15 जनवरी को ICG ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास एक पाकिस्तानी बोट को जब्त कर लिया। इस बोट पर 9 लोग सवार थे, उन्हें भी हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी नाव को पोरबंदर लाया जा रहा है। आईसीजी ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव समेत नौ सदस्यों के चालक दल को गिरफ्तार किया है।
ICG को मिली बड़ी सफलता
गुजरात रक्षा पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर इस मामले के बारे में जानकारी साझा की। अभिषेक कुमार तिवारी ने पोस्ट में लिखा, ’14 जनवरी 2026 को अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल गश्त कर रहे थे।’
