श्री सोमनाथ मंदिर अब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी केंद्र बन गया है। मंदिर ट्रस्ट 363 महिलाओं को सीधा रोजगार प्रदान कर रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। ये महिलाएं मंदिर प्रबंधन, बिल्व वन और भोजनालय जैसे विभिन्न कार्यों में सक्रिय हैं। सालाना 9 करोड़ रुपये की आय अर्जित कर, यह पहल महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला रही है, जो समाज के विकास में महत्वपूर्ण है।

सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट में अभी कुल 906 कर्मचारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनमें से 262 महिलाएं हैं। यह आंकड़े महज एक संख्या नहीं है, बल्कि यह ट्रस्ट की समावेशी विचारधारा और समान अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं। मंदिर प्रबंधन, सेवा कार्य और दैनिक व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से कार्य प्रणाली में संवदेनशीलता, अनुशासन और समर्पण का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
