धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की साधना करने से जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। यह नवरात्रि वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जो शक्ति, साहस, और समृद्धि का प्रतीक हैं। पंचांग के अनुसार चैत्र माह की प्रतिपदा को हिंदू नववर्ष और मराठा नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इसे गुड़ी पड़वा कहा जाता है। गुड़ी पड़वा का अर्थ है “गुड़ी” (झंडा) और “पड़वा” (चंद्र पखवाड़े का पहला दिन) । हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल गुड़ी पड़वा भी इसी दिन मतलब 30 मार्च 2026 को है।
