लुधियाना के चौंता गांव के 29 वर्षीय शमशेर सिंह की मलेशिया में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को भारत लाने की अपील की है। मलेशियाई अधिकारियों ने पानी की टंकी से गिरने से मौत बताई है। परिवार ने सांसद अमर सिंह से संपर्क किया है, जिन्होंने शव वापसी के लिए दोनों सरकारों को पत्र लिखा है।

परिजनों के मुताबिक, शमशेर की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। वह कुछ साल पहले ही मलेशिया गया था और केलांग शहर में हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम करता था। पिता हुसन लाल ने बताया कि उन्हें मलेशिया से फोन आया था कि उनके बेटे की पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गई है और उसका शव एक अस्पताल में रखा हुआ है।
