बजट के माहौल में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वायदा कारोबार में चांदी ₹26,273 तक गिरी, जबकि सोना भी निचले सर्किट पर पहुंचा। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज उछाल के बाद यह गिरावट स्वाभाविक है, और आने वाले सत्रों में और तकनीकी गिरावट संभव है, जिसके बाद स्थिरता आ सकती है। वैश्विक कारकों ने भी इस अस्थिरता को बढ़ाया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी 26,273 रुपए (silver price crash) यानी करीब 9% गिरकर 2,65,652 रुपए (silver price today) प्रति किलो पर बंद हुई और लोअर सर्किट लग गया।
इससे पहले वाले सत्र में भी चांदी 1,07,968 रुपए यानी 27% टूटकर 2,91,925 रुपए (silver rate today) पर बंद हुई थी। सिर्फ दो ट्रेडिंग सेशन में चांदी 1,34,241 रुपए यानी 33.6% फिसल चुकी है। साप्ताहिक आधार पर देखें तो 23 जनवरी के 3,34,699 रुपये के हाई से यह करीब 21% नीचे आ चुकी है।
