मौजूदा समय में बॉर्डर 2 की सफलता को लेकर अभिनेता वरुण धवन का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉर्डर 2 के बाद आने वाले समय में वरुण किस मूवी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे।

ऐसे में फैंस ये इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले समय में वरुण धवन कौन सी मूवी में नजर आएंगे। आइए हम आपको इस बारे में इस लेख में डिटेल में बताते हैं-
इस मूवी में नजर आएंगे वरुण धवन
हिंदी सिनेमा में पिछले 14 सालों से वरुण धवन बतौर अभिनेता एक्टिव हैं। लेकिन बॉर्डर 2 को अलावा कोई भी उनकी ऐसी मूवी नहीं रही है, जिसका प्रदर्शन कमर्शियल तौर पर ऐतिहासिक रहा हो। लेकिन आने वाले समय में वरुण इतिहास दोहराते हुए नजर आ सकते हैं।
