दिल्ली में हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 265 रहा, जिससे हवा ‘खराब’ श्रेणी में आ गई, जबकि एक दिन पहले यह ‘बहुत खराब’ (315) थी। हालांकि, मुंडका और आनंद विहार सहित छह इलाकों में हवा अभी भी ‘बहुत खराब’ बनी हुई है। अगले दो दिनों में और सुधार की उम्मीद है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच प्रदूषण के स्तर में सुधार हो सकता है।
इन इलाकों की हवा रही सबसे खराब
विभिन्न इलाकों में हवा की गुणवत्ता
इलाका एक्यूआई
मुंडका 331
जहांगीरपुरी 325
द्वारका 307
बवाना 341
अशोक विहार 313
आनंद विहार 363
