Author: Today Junoon

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने मनी ट्रांसफर कारोबारी और उसके कर्मचारी से 80 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने गोली भी चलाई, जिससे कर्मचारी घायल हो गया। कारोबारी बाल-बाल बचा। इस बड़ी वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आशंका है कि बदमाशों ने रेकी की थी। रकम लूटने के बाद बदमाश कश्मीरी गेट की तरफ फरार हो गए। हाथ पर गोली लगने से कर्मचारी घायल हो गया, जबकि कारोबारी की जान बाल-बाल बच गई। घायल अकील…

Read More

नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही शीघ्र विवाह, मनचाहा जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो रविवार 15 फरवरी को चंद्रमा अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष फायदा होगा। आइए, जानते…

Read More

नई दिल्ली। निर्माता आदित्य चोपड़ा की मर्दानी फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त मर्दानी 3 को बीते 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बॉर्डर 2 की लोकप्रियता के बीच अभिनेत्री रानी मुखर्जी की इस कॉप ड्रामा फिल्म ने काफी हद तक अपना दबदबा कायम रखा और सिनेमाघरों में जनता का भरपूर मनोरंजन किया है। दूसरे वीकेंड पर बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली मर्दानी 3 ने रिलीज के 11वें दिन भी ठीकठाक कारोबार किया है। आइए जानते हैं मर्दानी 3 की कमाई के ताजा आंकड़े क्या कहानी बयां करते हैं। 11वें दिन मर्दानी 3…

Read More

सरकार पुराने टैक्स सिस्टम के तहत हाउस रेंट अलाउंस (HRA) छूट के लिए शहरों की सूची बढ़ाने पर विचार कर रही है। ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों में रहने वाले कर्मचारी अब अपनी सैलरी का 50% तक HRA क्लेम कर सकेंगे। यह बदलाव बढ़ते शहरी किराए को देखते हुए किया जा रहा है, जिससे इन शहरों के सैलरीड प्रोफेशनल्स को बड़ी टैक्स राहत मिलेगी। 50% तक का HRA कर सकेंगे क्लेम प्रस्तावित बदलाव के तहत बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद (Bengaluru, Hyderabad, Pune Ahmedabad HRA 50%) को उन शहरों की सूची में शामिल किया…

Read More

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार करने के फैसले पर यू-टर्न मार लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने को तैयार हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने इसका एलान करने के लिए आईसीसी ने 24 घंटे का समय मांगा है और मंगलवार को घोषणा कर सकते हैं। रविवार को आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल व अन्य क्रिकेट बोर्डों के साथ मैराथन बैठक की। इसके बाद सोमवार रात को पाकिस्तान के गृहमंत्री और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस…

Read More

गुजरात में ‘हूं नाथूराम’ नाटक के मंचन को लेकर बवाल जारी है। राजकोट के बाद अहमदाबाद में भी कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नाटक के सेट पर तोड़फोड़ की। आयोजकों का दावा है कि नाटक गोडसे द्वारा गांधीजी के सम्मान को दर्शाता है, जबकि प्रदर्शनकारी इसे महात्मा गांधी की जन्मभूमि पर अस्वीकार्य मानते हैं। जामनगर, सूरत और वडोदरा में भी विरोध की आशंका है।.. सोमवार को अहमदाबाद के दीनदयाल सभागार में ‘हूं नाथूराम’ नाटक का मंचन होना था, लेकिन कांग्रेस समर्थकों और एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने सभागार पहुंचकर नाटक के लिए बनाए गए सेट को तोड़ दिया। एनएसयूआइ ने महात्मा…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल इसरो ने अपने आगामी चंद्र मिशन चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल के पास एक लैंडिंग साइट तलाश की है। पुराने ‘मून मिशन’ खासकर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर वैज्ञानिकों ने मॉन्स माउटन (MM-4) को लैंडिंग के लिए सबसे सेफ साइट बताया है। मॉन्स माउटन, चंद्रमा के साउथ पोल पर स्थित एक 6000 मीटर ऊंचा पहाड़ है, जिसका सरफेस लगभग समतल है। यहीं वजह है कि चंद्रयान-4 की लैंडिंग के लिए इसे सबसे सही माना जा रहा है। हालांकि, लैंडिंग साइट को…

Read More

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने 465 में से 316 सीटें जीतीं, जो 1955 के बाद का रिकॉर्ड है। जापानी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने यह जीत अपनी लोकप्रियता की वजह से हासिल की है। अपनी शानदार जीत के बाद पब्लिक टेलीविजन नेटवर्क NHK को दिए एक इंटरव्यू में ताकाइची ने कहा कि अब वह ऐसी नीतियां अपनाने के लिए तैयार हैं जो जापान को मजबूत और समृद्ध बनाएंगी।

Read More

पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसके दोस्त रवि शर्मा की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति गौरी शंकर यादव गुजरात से लौटा था और उसने पाया कि रवि उसकी पत्नी के साथ रह रहा था। पत्नी रीता की शिकायत पर पुलिस ने गौरी शंकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। वारदात से एक दिन पहले ही पति गुजरात से घर आया था। मृतक की पहचान रवि शर्मा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ही महिला का पति गौरी शंकर…

Read More

पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली अपने भाई, सेवानिवृत्त मेजर विक्रांत कुमार जेटली को यूएई में 17 महीने से चल रही “मनमानी हिरासत” से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसने यूएई की एक कानूनी फर्म को उनका प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी। अब उन्होंने न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी गुहार लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश से एक यूएई स्थित कानूनी फर्म को उनका प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी गई, जिसे सेलिना जेटली ने एक लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता के रूप में वर्णित किया। उन्होंने…

Read More