अमेरिकी डॉलर में 165 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है, जिसमें नोटों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर दिखाई देंगे। जानें यह फैसला क्यों लिया गया?
1861 में पहली बार जारी हुआ था डॉलर
1861 में पहली बार डॉलर नोट जारी होने के बाद यह बेहद दुर्लभ मौका है, जब किसी पदासीन राष्ट्रपति का हस्ताक्षर करेंसी पर शामिल किया जाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी ने इस बदलाव को मंजूरी दी है और जल्द ही नए नोटों में ट्रंप का सिग्नेचर जोड़ा जाएगा।

