मां दुर्गा का नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) समस्त सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं।
मां सिद्धिदात्री का स्वरूप
मां सिद्धिदात्री के स्वरूप की बात की जाए, तो वह शांत और मुस्कान भरे मुखमंडल से भक्तों को सुरक्षा और शांति का आशीर्वाद देती हैं। देवी सिद्धिदात्री कमल के फूल पर आसीन रहती हैं तथा सिंह की सवारी करती हैं। देवी मां की चार भुजाएं हैं। उनके एक दाहिने हाथ में गदा, दूसरे दाहिने हाथ में चक्र, एक बाएं हाथ में कमल का फूल और दूसरे बायें हाथ में शंख सुशोभित है।

