पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। ‘जग वसंत’ जहाज 42,000 टन एलपीजी लेकर होर्मुज के रास्ते गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा है।
गुजरात स्थित कांडला पोर्ट भारत के सबसे बड़े एनर्जी इंपोर्ट, बंदरगाहों में से एक है, और यही से एलपीजी देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाती है। इस बड़ी खेप के भारत पहुंचने से एलपीजी की उपलब्धता और मजबूत होने की उम्मीद है।

