26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में भारत की उन्नत S-400 वायु रक्षा प्रणाली पहली बार प्रदर्शित की जाएगी। यह प्रणाली, जिसने पिछले साल मई में पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया था, सैन्य मामलों के विभाग की त्रि-सेवा झांकी में प्रमुख आकर्षण होगी। वायु सेना के एयर कमोडोर मनीष सभरवाल ने शुक्रवार को बताया कि S-400 प्रणाली को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रभावी ढंग से तैनात किया गया था। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पिछले साल अगस्त में पुष्टि…
Author: Today Junoon
रेहड़ी पटरी वालों को आसानी से बैंक ऋण उपलब्ध कराने वाली स्वनिधि योजना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से उनके लिए पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इस कार्ड से सड़क किनारे छोटा-मोटा कारोबार करने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यह सुविधा सिर्फ अमीरों के पास उपलब्ध थी, लेकिन अब पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों के पास भी क्रेडिट कार्ड होंगे। उन्होंने कार्ड लांच करने के साथ ही एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण भी वितरित किए।
ट्रंप ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली स्थापित करना चाहते हैं, जिसका कनाडा और यूरोपीय देश विरोध कर रहे हैं। ट्रंप ने कनाडा को चीन के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने पर चेतावनी दी है, जबकि कनाडा ने चीन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड में ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा सिस्टम लगानी की योजना में हैं, लेकिन- इसका यूरोपीय देश समेत कनाडा ने विरोध किया है। ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कनाडा अमेरिका की व्यवस्था के बजाय चीन के साथ आर्थिक रिश्ते बढ़ाता है, तो बीजिंग एक साल…
BPCL Brazil oil deal: भारत अपनी ऊर्जा रणनीति बदल रहा है, रूस पर निर्भरता कम कर रहा है। बीपीसीएल ब्राजील की पेट्रोब्रास से 780 मिलियन डॉलर में 12 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदेगा। यह डील इंडिया एनर्जी वीक में साइन होगी, जो रूस से तेल आयात की कुछ हिस्सेदारी को ब्राजील से बदलेगी। भारत अब मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से तेल खरीदने पर जोर दे रहा है। इंडिया एनर्जी वीक में साइन होगी डील सरकारी बयान के मुताबिक, यह डील वित्त वर्ष 2027 के लिए है और यह 2026 के मुकाबले दोगुनी है। इस समझौते के जरिए भारत…
सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ से सजी बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इसने धुरंधर को भी नहीं बख्शा है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने एक बार फिर 29 साल पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। 23 जनवरी 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने दर्शकों व क्रिटिक्स को अपना दीवाना बना लिया। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिलने के साथ ही इसका ओपनिंग डे कलेक्शन भी शानदार है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 महीने और 23 पारियों के बाद टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाई। इससे पहले स्काई ने 12 अक्टूबर, 2024 को बांग्लदेश के खिलाफ हैदराबाद में फिफ्टी (75) ठोकी थी। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 122 रनों की पार्टनरशिप हुई। सूर्या ने प्राप्त की लय भारतीय कप्तान ने 14 महीने और 23 पारियों के बाद टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाई। इससे पहले स्काई ने 12 अक्टूबर, 2024 को बांग्लदेश के खिलाफ हैदराबाद में फिफ्टी (75) ठोकी थी। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया के देश आजकल अपने स्वार्थ के साथ चल रहे हैं। हर कोई चाहता है कि मेरा स्वार्थ सिद्ध होना चाहिए लेकिन भारत के लोग कभी इस सोच के साथ नहीं चले और न ही चलेंगे क्योंकि भारतीय धर्म को जानते हैं। भारत केवल अपने हित की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की चिंता करता है। भागवत ने गुरुवार को राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के छोटी खाटू कस्बे में जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के मर्यादा महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।सर संघचालक ने कहा कि हमारे पूर्वज…
अहमदाबाद में कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह घटना अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, यशराज अपनी रिवॉल्वर चला रहे थे तभी गलती से गोली राजेश्वरी को लगी। इस घटना से पूरे अहमदाबाद में सनसनी फैल गई है। ये घटना अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके की है। यशराज अपनी पत्नी के साथ एनआरआई टावर में रहते थे। 2 महीने पहले ही राजेश्वरी से उनकी शादी हुई थी और दोनों विदेश यात्रा की योजना बना रहे थे। हालांकि, एक पल में…
गुजरात की गणतंत्र दिवस झांकी ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मनाते हुए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के विकास की गौरवगाथा प्रस्तुत करेगी। यह झांकी मैडम भीकाजी कामा के ध्वज, महात्मा गांधी के चरखे और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को दर्शाएगी। इसमें 1906 से वर्तमान स्वरूप तक तिरंगे की ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत किया जाएगा, जो स्वदेशी और स्वावलंबन का संदेश देगी। इसके साथ ही, यह झांकी गुजरात के नवसारी में जन्मी तथा गुर्जर भूमि के अपने प्रसिद्ध साथी क्रांतिवीरों- श्यामजी कृष्ण वर्मा और सरदार सिंह राणा के साथ विदेशी धरती से क्रांतिज्योत जगाने वालीं मैडम भीकाजी कामा द्वारा डिजाइन किए गए भारतीय…
77वें गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां दिखेंगी, जिनमें 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 13 केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां शामिल हैं। इनकी थीम ‘वंदे मातरम’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर आधारित है। परेड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का शौर्य और पहली बार भारतीय सिनेमा की झलक भी देखने को मिलेगी। संजय लीला भंसाली और एमएम कीरावनी भी इसमें योगदान देंगे, जो सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय प्रगति को दर्शाएगा। गुरुवार को राष्ट्रीय रंगशाला में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा 13 केंद्र सरकार के विभागों की…
