नई दिल्ली| वैश्विक बाजारों में मंदी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय सराफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (gold silver price crash) दर्ज की गई। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपए टूटकर 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मजबूत होती मांग की वजह से निवेशकों ने सोने से दूरी बनाना शुरू कर दिया है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।
Author: Today Junoon
भोपाल। आईपीएस संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी ओजस्वी ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसका सुसाइड नोट एक कापी में लिखा मिला। तीन लाइन के नोट में उसने लिखा था कि सारी मम्मी-पापा, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी, नई यात्रा पर जा रही हूं। आप सभी को प्रेम और आभार। सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारण का कोई जिक्र नहीं है। पुलिस का कहना है कि माता-पिता के शुरुआती बयान में सामने आया है कि उनकी डांट से नाराज होकर बेटी ने यह कदम उठाया है। पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल, इंटरनेट मीडिया) और…
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद को बुधवार को एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 47 रन की शिकस्त मिली। कमिंस ने मैच के बाद बताया कि हैदराबाद ने गलत समय पर कई विकेट गंवा दिए, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। बता दें कि मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी के आमंत्रण को स्वीकार करके निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह…
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों फिर से सक्सेस से सातवें शिखर पर पहुंच गए हैं। एक तरफ जहां भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, तो वहीं अब अक्षय जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। इसके बाद हाल ही में अक्षय की एक और फिल्म का खुलासा हुआ, जिसमें खिलाड़ी कुमार बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे। अक्षय की अगली फिल्म है बिल्कुल अलग दरअसल अक्षय कुमार जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) के साथ हाथ मिलाने जा रहे…
दिल्ली साइबर पुलिस स्टेशन ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी सरकारी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। आरोपी सरकारी योजनाओं, नौकरी आवेदन, लाइसेंस और दस्तावेज़ सत्यापन जैसी सेवाओं के नाम पर नकली वेबसाइट तैयार करते थे और लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूलते थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपियों ने कई ऐसी वेबसाइट बनाई थीं जो देखने में बिल्कुल सरकारी पोर्टल जैसी लगती थीं। वेबसाइटों पर सरकारी लोगो, रंग और डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया था ताकि आम लोग…
आज देशभर में श्रद्धा और आस्था के साथ पद्मिनी/कमला एकादशी का व्रत रखा गया। सुबह से ही मंदिरों और धार्मिक स्थलों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है और मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि तथा पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। दिल्ली, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, जयपुर और नासिक समेत कई शहरों के प्रमुख मंदिरों में सुबह से भजन-कीर्तन और विशेष आरती का आयोजन किया गया।…
नई दिल्ली। नई भाजपा सरकार की ‘डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट’ रणनीति के तहत अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होते ही पश्चिम बंगाल में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के बिथारी-हाकिमपुर बॉर्डर पर सैकड़ों बांग्लादेशी बिना दस्तावेजों के भारत से वापस अपने देश भागने की कोशिश कर रहे थे। सीएम शुभेंदु ने दी है चेतावनी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कल्याणी में बैठक के बाद साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी जल्दी भागो, नहीं तो जो करना है सरकार करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिरासत में लिए गए घुसपैठियों को जल्द…
नई दिल्ली। अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका को समस्याग्रस्त बताया है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि वह पाकिस्तान के अब्राहम समझौते में शामिल होने के पक्ष में नहीं हैं। अब्राहम समझौता इजरायल और कुछ अरब देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित करने से जुड़ा समझौता है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की पुरानी नीति यही रही है कि जब तक 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर फिलिस्तीन…
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अब नागरिक घर बैठे e-District Portal के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले बंद पड़ी इस सुविधा को फिर से शुरू करने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फैमिली इनकम सर्टिफिकेट और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण शामिल है। सरकार ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा भी बढ़ा दी है। पहले ₹1 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार योग्य थे, अब इसे बढ़ाकर…
नई दिल्ली। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र को गोली मारने की वारदात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले में तीन संदिग्ध हमलावरों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस रंजिश और छात्र के साथ मौजूद लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला? पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल छात्र और उसके साथ मौजूद लड़की दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। मंगलवार शाम…
