नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अब नागरिक घर बैठे e-District Portal के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले बंद पड़ी इस सुविधा को फिर से शुरू करने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फैमिली इनकम सर्टिफिकेट और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण शामिल है। सरकार ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा भी बढ़ा दी है। पहले ₹1 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार योग्य थे, अब इसे बढ़ाकर ₹1.20 लाख कर दिया गया है।

