दुनिया भर में जनजातीय (Tribal) समुदायों और कृषि क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें तेजी से सामने आ रही हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन और अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष ने मिलकर एक वैश्विक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक जनजातीय ज्ञान को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ जोड़ना है। इससे सतत (sustainable) और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल रहा है। जनजातीय समुदाय सदियों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संतुलित उपयोग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पारंपरिक खेती पद्धतियां, जैसे मिश्रित खेती (mixed cropping), जल संरक्षण और जैव…
Author: Today Junoon
दुनिया भर में सामाजिक कल्याण (Social Welfare) को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में World Bank और United Nations ने एक नई पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों में गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इस पहल के तहत “डिजिटल आईडी सिस्टम” को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हर व्यक्ति की पहचान सुरक्षित और प्रमाणित हो सके। अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के कई देशों में इस योजना को लागू किया जा रहा है। डिजिटल पहचान के माध्यम से…
ईरानी गोलीबारी के बावजूद भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘देश गरिमा’ मुंबई बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंच गया, जिसमें 97,000 मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल और 31 भारतीय क्रू सदस्य थे। यह पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से होर्मुज होकर भारत पहुंचने वाला दसवां जहाज है। हालांकि विदेश मंत्रालय का कहना है कि अभी भी 14 भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हैं।बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट ईरानी नौसेना की ओर से की गई गोलीबारी के चलते दो अन्य भारतीय जहाजों ‘सनमार हेराल्ड’ और ‘जग अर्नव’ को शनिवार को वापस लौटना पड़ा था…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के दबाव पर संज्ञान लिया है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर आरटीई अधिनियम और राष्ट्रीय स्कूल बैग नीति का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से राष्ट्रीय स्कूल बैग नीति और शिक्षा का अधिकार (आरटीइ) अधिनियम की धारा 29 का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने राज्यो से 30 दिन में विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट मांगी है।निजी स्कूलों द्वारा निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को खरीदने का दबाव डालने के संबंध में…
केंद्र सरकार गन्ना किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए छह दशक पुराने शुगरकेन कंट्रोल आर्डर में बदलाव कर रही है। नए ड्राफ्ट के तहत चीनी मिलों को 14 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो बकाया राशि पर 15 प्रतिशत सालाना ब्याज देना पड़ेगा, जिससे मिलों पर समयबद्ध भुगतान का दबाव बढ़ेगा। नए ड्राफ्ट को गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर दाम सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। ड्राफ्ट में किसानों के हितों को केंद्र में रखते हुए मिलों की जवाबदेही कड़ी की गई है।
Tecno POP X 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज से शुरू हो रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, आज यानी 24 अप्रैल से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लगभग 16 हजार रुपये की कीमत में ये डिवाइस आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
नई दिल्ली : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और बिगड़ती जीवनशैली का असर सबसे ज्यादा हमारे दिल और फेफड़ों पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ता मानसिक दबाव, घंटों बैठकर काम करना, प्रदूषण और अनियमित दिनचर्या धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना देती है। ऐसे में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपना रहे हैं। इन्हीं में से एक है अंजलि मुद्रा, जिसे आमतौर पर नमस्ते मुद्रा या प्रार्थना मुद्रा भी कहा जाता है। यह मुद्रा शरीर, मन और सांसों के बीच संतुलन बनाने का काम करती है। अंजलि मुद्रा में दोनों हथेलियों को जोड़ा जाता…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायिक मंचों के लिए किसी धार्मिक संप्रदाय की आवश्यक प्रथाओं को परिभाषित करना बेहद मुश्किल है। संविधान पीठ ने सबरीमाला मामले और धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। संविधान के तहत किसी धर्म की धार्मिक प्रथा को तभी तक संरक्षण प्राप्त है, जब तक कि वह नैतिकता, सार्वजनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य के विरुद्ध न हो।सबरीमाला मंदिर समेत धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और विभिन्न धर्मों द्वारा पालन की जाने वाली धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे और सीमा से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई के सातवें दिन प्रधान न्यायाधीश…
OpenAI द्वारा नेक्स्ट जनरेशन इमेज जनरेशन मॉडल ChatGPT Images 2.0 को पेश किया गया है। ये प्रॉम्प्ट के आधार पर ज्यादा सटीक, इस्तेमाल के लायक और कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से सही इमेज बनाता है। Images 2.0 की उपलब्धता OpenAI के मुताबिक, ChatGPT Images 2.0 मंगलवार से ChatGPT और Codex के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ChatGPT Plus, Pro और Business सब्सक्राइबर्स के लिए एडवांस्ड कैपेबिलिटीज उपलब्ध हैं, जिनमें रीजनिंग-बैक्ड थिकिंग फीचर्स भी शामिल हैं।
कुछ तरह के इन्फ्यूज्ड वॉटर मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाने में मदद करते हैं, जिससे वेट लॉस में फायदा मिलता है। इन्फ्यूज्ड वॉटर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, भूख को कंट्रोल करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। आइए जानते हैं इन बेहतरीन इन्फ्यूज्ड वॉटर के बारे में,जो वेट लॉस में सहायक हैं। वजन कम करने में मददगार हैं ये इन्फ्यूज्ड वॉटर लेमन एंड मिंट वॉटर- नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो फैट बर्निंग प्रॉसेज को बढ़ाता है। इसमें पुदीना मिलाने से पाचन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है। यह इन्फ्यूज्ड…
