नई दिल्ली। राजधानी में पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। वजीराबाद जलाशय का जलस्तर नीचे गिरने के कारण वजरीबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) क्षमता के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इन दोनों प्रमुख संयंत्रों से दिल्ली की जल आवश्यकता का 20 प्रतिशत से अधिक पानी मिलता है।
इनसे कम पानी मिलने के कारण उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी के साथ दी मध्य दिल्ली के क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। समस्या दूर करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की थी। उसके बाद लगभग 50 क्यूसेक अधिक पानी मिल रहा है। इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हो रही है।

