नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक केस की सुनवाई के दौरान मौलिक अधिकारों का हवाला देते हुए आरोपी को बेल दिया। कोर्ट ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि, किसी आरोपी के जल्द सुनवाई के अधिकार को, उस पर लगे आरोपों की गंभीरता के कारण छीना नहीं जा सकता है। सुनवाई में अगर देरी होता है तो वह जमानत का हकदार होगा, यह उसके मौलिक अधिकारों का हिस्सा है। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने सुनवाई के दौरान हैरानी जताई। दरअसल, उत्तर प्रदेश में हत्या के एक मामले में एक विचाराधीन कैदी…
Author: Today Junoon
नई दिल्ली। Vivo ने चीन में 200MP कैमरा के साथ Vivo X300s और X300 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने X300 Ultra स्मार्टफोन को क्वालकॉम को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एडवांस टेलीफोटो कैपेबिलिटीज के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही Vivo X300s को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया है। Vivo X300 Ultra और Vivo X300s की कीमत Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को चीन में CNY 6,999 (करीब 95,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 12GB + 256GB ऑप्शन के साथ आता है। इसके साथ ही…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह सुधार के नाम पर किसी धर्म को खत्म नहीं कर सकता और आस्था व अंतरात्मा से जुड़े मामलों को न्यायिक बहस का विषय नहीं बनाया जा सकता। शीर्ष अदालत ने साथ ही सवाल उठाया कि उत्तर भारत का कोई नास्तिक सबरीमाला मंदिर में प्रवेश का अधिकार कैसे मांग सकता है? कोर्ट ने कहा कि मंदिरों में प्रवेश के अधिकार पर फैसला करते समय उसे यह भी देखना होगा कि अधिकार का दावा कोई आस्थावान कर रहा है या गैर-आस्थावान। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली नौ जजों की संविधान पीठ…
नई दिल्ली। आज के समय में स्मार्टवाच, स्मार्ट रिंग, फिटनेस ट्रैकर जैसे अनेक वियरेबल्स केवल कदमों की संख्या ही नहीं बताते, बल्कि ‘मिनी क्लीनिक’ के तौर पर हर समय हमारी सेहत पर नजर भी रखते हैं। आप कितने कदम चलते हैं, रात की नींद कैसी रही, ब्लड ऑक्सीजन, तनाव, रिकवरी, वर्कआउट और कार्डियो फिटनेस की स्थिति, सब कुछ इनसे जान सकते हैं। सेहत के प्रति जागरूक वयस्कों और क्रोनिक हेल्थ समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए ये भरोसेमंद मार्गदर्शक हैं, पर हर समय वियरेबल्स के डेटा पर नजर रखना, संभावित लक्षणों और उपचार को लेकर चिंता पालना भी…
लुधियाना। साइकिल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लगातार बढ़ती कीमतों ने महानगर के साइकिल उद्योग की चिंता बढ़ा दी है। स्टील, टायर-ट्यूब, पेंट, केमिकल्स और अन्य जरूरी कंपोनेंट्स के दामों में लगातार इजाफे के चलते अब उद्योग पर लागत का दबाव बन गया है। इसी के मद्देनजर जी-13 बाइसाइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने एक अहम बैठक कर हालात की समीक्षा की और एक मई से साइकिलों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया। बैठक में उद्योग से जुड़े प्रमुख निर्माताओं ने हिस्सा लिया और कहा कि पिछले कई महीनों से इनपुट कास्ट में लगातार तेजी देखने को मिल रही…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने के लिए राज्यों द्वारा फंड के इस्तेमाल के पहलू पर विचार-विमर्श करने के लिए छह मई को एक बैठक बुलाई जाए। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने अमिकस क्यूरी और वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ देव से कहा कि केंद्र सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक करें। पीठ ने कहा- ‘हम चाहते हैं कि अमिकस द्वारा आयोजित की जाने वाली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव या उनके नामित व्यक्ति और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गृह सचिव भाग लेंगे।’ यह…
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम के पास 15 अरब डालर (लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये) के गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा सेंटर का शिलान्यास किया और कहा कि यह भारत के लिए एक विकास इंजन होगा। मुख्यमंत्री ने इस गूगल डाटा सेंटर को एशिया की सबसे बड़ी ऐसी सुविधा बताया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह डाटा सेंटर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में उभरेगा। 15 अरब डॉलर का गूगल डाटा सेंटर विशाखापत्तनम के तारलुवाड़ा में गूगल क्लाउड इंडिया एआइ डेटा सेंटर के शिलान्यास समारोह में मंगलवार को नायडू ने…
नई दिल्ली। OnePlus ने चीन में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने OnePlus Ace 6 Ultra के नाम से पेश किया है। ये नया डिवाइस ब्रांड के लेटेस्ट परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप में OnePlus Ace 6 और Ace 6T के साथ शामिल हो गया है। इस फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही उस नए वनप्लस डिवाइस में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया…
सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन पार्टनर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला से सवाल किया कि 15 साल के रिश्ते और बच्चे के बाद इसे अपराध कैसे कहा जा सकता है। इस महिला ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसके पूर्व लिव-इन पार्टनर के विरुद्ध FIR रद कर दी गई थी। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ महिला की अपील पर सुनवाई कर रही थी। इस दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा, ”वे 15 वर्षों तक साथ रह रहे। फिर शादी नहीं हुई और अब वह कह रही है कि यौन…
केंद्र सरकार खरीफ सीजन के लिए 64 लाख टन यूरिया और 19 लाख टन अन्य उर्वरकों का आयात करेगी। इससे देश में उर्वरकों की कमी नहीं होगी और यूरिया व डीएपी की खुदरा कीमतें स्थिर रहेंगी। फरवरी में वैश्विक टेंडर के जरिये 13.07 लाख टन और हासिल किया गया, जबकि 25 लाख टन यूरिया के लिए और टेंडर निकाला गया है और इसके मई में आने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा, ज्यादातर आयात होर्मुज स्ट्रेट से होता है। हमें पूरा यकीन है कि हमें आपूर्ति समय पर मिल जाएगी। घरेलू उत्पादन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा…
