बालेश्वर। भारत ने ओडिशा के चांदीपुर तट पर शुक्रवार को लंबी दूरी की एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल (एलआर-एएसएचएम) का परीक्षण किया। इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रेंज 1500 किलोमीटर बताई जा रही है। मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत की समुद्री रक्षा क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने डीआरडीओ के विज्ञानियों और नौसेना को इस मिसाइल के परीक्षण के लिए बधाई दी है। एलआर-एसएचएएम को भारत के समुद्री तटों पर तैनात किया जाएगा। मिसाइल से भारतीय तटों से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित दुश्मन के युद्धपोत या एयरक्राफ्ट करियर को भी निशाना बनाया जा सकेगा। कम ऊंचाई…
Author: Today Junoon
नई दिल्ली : अक्सर हम पाचन संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। यहां तक कि पेट में होने वाले दर्द और कब्ज को जीवन का हिस्सा भी मान लेते हैं। यहां तक कि बवासीर जैसी समस्याओं को भी हम कभी-कभार होने वाली दिक्कत के तौर पर ले लेते हैं। लेकिन अब डॉक्टर साफ तौर पर कह रहे हैं कि आज की जीवनशैली इन दिक्कतों को पहले से ज्यादा बढ़ा रही है। यानी यह सिर्फ ‘छोटी परेशानी’ नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतों का नतीजा भी हो सकती है। हाल ही में, अमेरिकन गैस्ट्रोएंटरोलॉजिकल एसोसिएशन ने कुछ नई गाइडलाइंस जारी…
नई दिल्ली। पार्किंसंस एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे दिमाग को प्रभावित करती है, लेकिन हालिया रिसर्च में एक चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने लाए हैं। पार्किंसंस की शुरुआत पेट से हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि एक असामान्य प्रोटीन पेट से दिमाग तक फैलता है, जिसमें दशकों का समय लग सकता है। क्योंकि केवल 10 से 15 प्रतिशत मामले ही आनुवंशिक होते हैं, इसलिए हमारी डाइट इस बीमारी के जोखिम को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। आइए जानें इस बारे में। आंत और दिमाग का गहरा कनेक्शन रिसर्च से पता चला है कि पार्किंसंस से…
नई दिल्ली। हाल ही में जारी नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के सर्वे के अनुसार, महाराष्ट्र में पांच में से सिर्फ एक मरीज ही सरकारी अस्पतालों में जाता है। दूसरे राज्यों की तुलना में इस राज्य में 30 से ज्यादा सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेज हैं। आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अस्पताल में भर्ती होने के कुल मामलों में से 77% प्राइवेट सेक्टर में और 18.6% सरकारी अस्पतालों में होते हैं। जन स्वास्थ्य अभियान (JSA) के डॉ. अभय शुक्ला ने कहा, “यह 18.6% का आंकड़ा देश में सबसे कम दर है और यह महाराष्ट्र की स्वास्थ्य सेवा के निजीकरण की नाकाम…
नई दिल्ली। क्या आप भी सुबह उठते ही कमर में जकड़न या लंबे समय तक बैठने के बाद पीठ में दर्द महसूस करते हैं? अक्सर हम इसे दिनभर की थकान या गलत तरीके से बैठने का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) नाम की एक गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है? यह एक लंबे समय तक चलने वाली सूजन वाली बीमारी है, जो मुख्य रूप से हमारी रीढ़ की हड्डी और जोड़ों पर असर डालती है। भारत में सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस बीमारी का…
नई दिल्ली। हाई-टेक फाइनेंशियल क्राइम के एक चौंकाने वाले ट्रेंड में, स्कैमर्स अब ‘आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम’ (AEPS) को निशाना बना रहे हैं। ट्रेडिशनल फिशिंग में आमतौर पर पीड़ितों को झांसा देकर उनसे One-Time Passwords (OTPs) शेयर करवाने या फर्जी कॉल्स का जवाब दिलवाने पर निर्भर रहा जाता है। इसके उलट नया AEPS फेस ऑथेंटिकेशन फ्रॉड स्कैमर्स को पीड़ित के साथ बिना किसी सीधे कॉन्टैक्ट के ही उनके बैंक अकाउंट्स से पैसे निकालने की सुविधा देता है। AEPS सिस्टम का गलत इस्तेमाल कैसे हो रहा है? AEPS को सिर्फ आधार नंबर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट या चेहरा) का इस्तेमाल करके…
नई दिल्ली। भारत का सैन्य इतिहास कई महान जनरलों से भरा हुआ है, जिन्होंने देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। इन नेताओं ने युद्ध, रणनीति और नेतृत्व के जरिए सेना को नई दिशा दी। के.एम. करियप्पा आजादी के बाद भारत के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। उन्होंने एक अनुशासित और राजनीतिक प्रभाव से दूर सेना की नींव रखी। 1947-48 के युद्ध में उन्होंने भारतीय सेना का नेतृत्व किया और ब्रिटिश से भारतीय नेतृत्व में बदलाव को सफल बनाया। बिपिन रावत भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे। उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और संयुक्त ऑपरेशन…
नई दिल्ली। आजकल टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio और Airtel अपने बहुत से रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री में गूगल की क्लाउड स्टोरेज ऑफर कर रही हैं। ये ऑफर देखकर पहले तो काफी फायदेमंद लगता है, क्योंकि यूजर्स को सीधे 6 महीने या फिर 18 महीने तक फ्री में एक्स्ट्रा स्टोरेज मिल जाती है, लेकिन अगर इस स्टोरेज को सही तरीके से मैनेज न किया जाए, तो ये सुविधा आगे चलकर आपके लिए बड़ी दिक्कत बन सकती है। चलिए जानते हैं कैसे… नए ईमेल नहीं आएंगे दरअसल, गूगल अपने सभी यूजर्स को फ्री में 15GB स्टोरेज ऑफर करता है, जिसका यूज…
नई दिल्ली। भारत और इटली मिलकर हथियारों का निर्माण करेंगे। इस बाबत दोनों देशों ने समझौते की औपचारिकताओं को काफी हद तक पूरा कर लिया है। विश्व और खासतौर पर पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर पैदा हुई परिस्थितियों में इस सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें दोनों देश अपनी-अपनी क्षमताओं के अनुरूप सहयोग कर उच्च तकनीक वाले हथियारों का उत्पादन करेंगे। भारत और इटली के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने को लेकर यह निर्णय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके इतालवी समकक्ष गुइडो क्रोसेटो की गुरुवार को नई दिल्ली में हुई वार्ता में हुआ…
नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारत 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेगा। उन्होंने कहा कि देश पहले ही इस क्षेत्र में तेज विकास की राह पर है और वैश्विक मांग इसमें नई गति दे रही है। ‘एएनआई राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2.0’ में सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष भारत का रक्षा निर्यात करीब 38,000 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल में 61 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में चल रहे संघर्षों के कारण पारंपरिक हथियारों- जैसे…
