चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में जासूसी नेटवर्क को तेजी से सक्रिय किया। सीमा से सटे इलाकों, सैन्य ठिकानों, एयरबेस और सेना की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक, इंटरनेट मीडिया और लोकल मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मई 2025 से मार्च 2026 तक देशभर में 457 पाकिस्तानी जासूसों और उनसे जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की गई। इनमें कई मामलों में शुरुआती इनपुट पंजाब पुलिस ने दिए।
Author: Today Junoon
नई दिल्ली। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी की हैदराबाद स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई है। उनकी घरेलू सहायिका की मदद से एक नेपाली गिरोह ने इस लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय तनूजा का शव पाश जुबली हिल्स स्थित प्रशासन नगर कालोनी के उनके तीन मंजिला आवास की पहली मंजिल पर मिला। पीडि़त महिला के मुंह में नोटों का बंडल ठूंसकर गला घोंटकर उन्हें मारा गया है।
नई दिल्ली। रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) रिलीज के बाद से ही कमाई से इतिहास रच रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को भी टक्कर दे रही है। 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजा शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रितेश देशमुख ने निभाई है। फिल्म की कहानी और किरदारों को क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली हैं। साथ ही फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया है जो फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ जाहिर है।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया (Air India) में छंटनी हो सकती है लेकिन अब शुक्रवार को हुई टाउनहॉल मीटिंग में कंपनी ने साफ कहा कि कंपनी फिलहाल छंटनी (Layoffs) के बारे में नहीं सोच रही है, साथ ही मीटिंग में ये भी कहा कि इस संकट के बीच कंपनी को अपने गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। दरअसल, शुक्रवार को एयर इंडिया की टाउनहॉल मीटिंग हुई जिसमें कंपनी के Human Resource Officer रविंद्र कुमार जीपी ने हिस्सा लिया और कर्मचारियों…
नई दिल्ली। हाल ही में चार राज्यों- बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने लगभग 1,445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स और प्रलोभन के लिए इस्तेमाल की जानी वाली वस्तुएं जब्त की हैं। यह 2021 के चुनावों की तुलना में लगभग 40.14 प्रतिशत अधिक है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि तमिलनाडु में सर्वाधिक नकदी जब्त की गई है, वहीं सर्वाधिक शराब और मादक पदार्थ बंगाल में जब्त किए गए। बंगाल में 2021 के चुनावों की तुलना में जब्ती में सबसे अधिक 68.92 प्रतिशत की…
नई दिल्ली। चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों- वेई फेंग और ली शांग्फू को भ्रष्टाचार मामलों में दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई गई है। लेकिन इस सजा पर क्रियान्वयन दो वर्ष बाद होगा, तब तक वे कारागार में रहेंगे। चीन की सैन्य अदालत ने दोनों पर अलग-अलग मुकदमा चलाते हुए गुरुवार को सजा सुनाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अदालत के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि वेई को रिश्वत लेने का दोषी पाया गया जबकि ली को रिश्वत लेने और रिश्वत देने का प्रयास करने का दोषी पाया गया है।
मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। नांदेड़ पुलिस के अनुसार, उसे गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध इलाकों में हथियारों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में…
नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को आरबीआई (RBI) से अहम मंजूरी मिल गई है। दरअसल, भारत के इस सबसे बड़े प्राइवेट बैंक को आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी संयुक्त हिस्सेदारी 9.95% तक बढ़ाने की मंजूरी मिली है। एक्सचेंज फाइलिंग में एचडीएफसी बैंक ने इसकी जानकारी दी है। बैंक ने कहा “आरबीई ने 6 मई, 2026 को बैंक को आईसीआईसीआई और कोटक में 9.95% तक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों की ‘कुल हिस्सेदारी’ हासिल करने की मंजूरी दे दी है।” बैंक ने बताया कि उक्त अनुमोदन आरबीआई के लेटर की तारीख से एक वर्ष की…
नई दिल्ली। राजधानी के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में अब अभिभावकों की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो सकती है। दिल्ली सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विद्यालय प्रबंंधन समिति (एसएमसी) दिशानिर्देश 2026 के बाद दिल्ली सरकार सभी सरकारी और निजी स्कूलों का स्कूल प्रबंधन का ढांचा बदलने की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से राजधानी में नए एसएमी ढांचे को लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा। ऐसा होने पर पहली बार दिल्ली के निजी स्कूलों में भी अभिभावकों को संस्थागत स्तर पर…
नई दिल्ली। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने आईएसआईएस से जुड़े एक बड़े बायो-टेररिज्म प्लॉट का खुलासा किया है। एजेंसी ने बुधवार को अहमदाबाद स्थित स्पेशल NIA कोर्ट में डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों पर सार्वजनिक स्थानों पर जैविक टॉक्सिन (रिसिन) का इस्तेमाल कर हजारों लोगों को जहर देने की साजिश रचने का आरोप है। चार्जशीट में हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहीउद्दीन, उत्तर प्रदेश के आजाद और मोहम्मद सुहेल के नाम शामिल हैं। NIA के अनुसार, ये सभी ISIS के विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे। मोहीउद्दीन को दक्षिण एशिया में ISIS…
