Author: Today Junoon

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजग सरकार के 10 वर्षों ने असम को ‘हिंसा के केंद्र’ से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के केंद्र में बदल दिया है। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेते हुए कहा कि लोग भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को बार-बार चुनते हैं क्योंकि उनके कार्यों का रिकार्ड शानदार है। वह जानते हैं कि राजग सरकार ही राज्य का विकास कर सकती है।शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- ‘पिछले 10 वर्षों में असम को हिंसा के केंद्र से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास…

Read More

नई दिल्ली। US के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर वेनेज़ुएला एक मैप पोस्ट किया। इसमें ग्राफिक की मदद से वेनेज़ुएला के अंदर अमेरिकी झंडा बनाया हुआ है और उस पर 51st State (51वां राज्य) लिखा हुआ है। यह पोस्ट ऐसे समय में किया गया है, जब ट्रंप एक अहम शिखर सम्मेलन के लिए चीन जा रहे थे। इसके साथ ही वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के उस बयान के ठीक एक दिन बाद इसे पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके देश ने कभी भी 51वां राज्य बनने के बारे…

Read More

नई दिल्ली। बुधवार को सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty on Gold-Silver) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील किए जाने के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है। पीएम मोदी ने मध्य पूर्व संकट से जुड़े आर्थिक तनाव और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव के चलते लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी। ऐसे लगाई गई है 15% ड्यूटी केंद्र सरकार ने कीमती धातुओं के आयात पर रोक लगाने, व्यापार घाटे को कम…

Read More

नोएडा। घर खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और सरकारी कर्मचारियों की ओर से आपराधिक कदाचार से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी लाजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड समेत उसके निदेशकों, सरकारी कर्मचारियों, आइसीआइसीआइ-एचडीएफसी बैंक अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें ग्रुप हाउसिंग परियोजना में वित्तीय संस्थानों और निर्दोष घर खरीदारों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने की आपराधिक साजिश में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में सीबीआइ 50 मामलों की जांच कर…

Read More

गुरदासपुर। गुरदासपुर के थाना काहनूवान में पड़ते गांव नैनेकोट में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने भाई व भाभी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। जिसके बाद आरोपित खुद ही जाकर थाना काहनूवान में पेश हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी का दावा है कि उन्होंने आरोपित को खुद काबू किया है। जानकारी के मुताबिक गांव नैनेकोट निवासी अजायब सिंह, अमरजीत सिंह और तरसेम सिंह तीनों पुञ हरभजन सिंह पहले टाटा नगर जमशेदपुर में रहते थे। लेकिन अजायब सिंह और अमरजीत सिंह करीब दो साल पहले वापस अपने गांव नैनेकोट में आ…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात की सबसे हाईटेक और सुरक्षित मानी जाने वाली साबरमती जेल से सोमवार को एक कैदी मुख्‍य दरवाजे से चुपके से फरार हो गया, कैदी मालदे रामा परमार 30 हत्‍या व पॉक्‍सो एक्‍ट के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा था और करीब 6 माह पहले ही उसे पोरबंदर से अहमदाबाद स्‍थानांतरित किया गया था। साबरमती जेल से हत्या-पॉक्सो दोषी कैदी फरार साबरमती जेल के जेलर देवदत्‍त सिंह गोहिल ने राणिप पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि हत्‍या व पॉक्‍सो एकट के तहत मालदे रामा परमार 30 को पोरबंदर की…

Read More

नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की तमाम कोशिशों के बावजूद, उनके बेटे जुनैद (Junaid Khan) की फिल्म ‘एक दिन’ (EK Din) सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। जुनैद के साथ मूवी में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आईं। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी। लोगों को पसंद नहीं आया था ट्रेलर वहीं जब एक दिन रिलीज हुई तो लोगों ने कहानी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई क्योंकि यह पहले देखी जा चुकी कहानियों से काफी मिलती-जुलती थी। इसके ट्रेलर रिलीज के वक्त भी कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने ये कहा कि पूरी…

Read More

नई दिल्ली। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 मई (Kab Hai Apara Ekadashi 2026) को अपरा एकादशी है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी व्रत किया जाता है और भगवान विष्णु के संग मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन इन कामों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं अपरा एकादशी का शुभ मुहूर्त,…

Read More

नई दिल्ली। Australia Womens’ T20 World Cup Squad Announced: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट के लिए सोफी मोलिनक्स टीम का नेतृत्व करेंगी। सबसे चौंकाने वाला फैसला छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम में ये हुआ है कि प्रमुख पेसर डार्सी ब्राउन (Darcie Brown star player dropped) को टीम से बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह 20 साल (20 year old Luci Hamilton to Debut) की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को उनके पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चुना गया है।

Read More

नई दिल्ली – पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने और ऊर्जा के जिम्मेदार उपयोग की अपील की है। रविवार को गुजरात के वडोदरा में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश को पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी आयातित ऊर्जा पर निर्भरता कम करनी होगी। हर…

Read More