दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली हौजरानी अग्निकांड मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज पुलिस हिरासत में है। इलाके में लवकेश का यह इकलौता होटल नहीं था। रिश्तेदारों व परिचितों की मदद और विभागों की मिलीभगत से वह पांच होटल चला रहा था।
लवकेश ने शुरुआत हौजरानी गांव में ही “बजाज ट्रेडिंग कंपनी” नाम की एक दुकान से की थी। यहां वह पीओपी, टाइल्स, मार्बल समेत बिल्डिंग मैटेरियल का सामान बेचता था। इसके बाद उसने दिल्ली के वीआईपी और मेडिकल टूरिज्म वाले इलाके में होटल का कारोबार शुरू कर दिया।

