नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 जून को परम एकादशी व्रत किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन भगवान शालिग्राम का अभिषेक करने का विधान है।
ऐसा माना जाता है कि भगवान शालिग्राम की साधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी परम एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम का अभिषेक करना चाहते हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं भगवान शालिग्राम के अभिषेक की सरल विधि।

