नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर का मंदिर सबसे अधिक ऊर्जावान स्थान माना जाता है। यह वह जगह है, जहां से पूरे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। हालांकि, कई बार हम अनजाने में मंदिर को गलत दिशा में रख देते हैं या पूजा से जुड़े कुछ नियमों की अनदेखी कर देते हैं। वास्तु के अनुसार, मंदिर का गलत स्थान घर की सुख-शांति पर बाधा डाल सकती है और आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़ी उन बड़ी गलतियों के बारे में जिनसे सभी को हर हाल में बचना चाहिए।
Author: Today Junoon
नई दिल्ली। निर्देशक और एक्टर की दोहरी जिम्मेदरी निभाकर रितेश देशमुख ने लेटेस्ट फिल्म राजा शिवाजी से सभी का दिल जीत लिया है। अपनी शानदार कहानी के दम पर ये पीरियड ड्रामा मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। वीक डे में भीराजा शिवाजी अच्छा कारोबार करती हुई नजर आ रही है। रिलीज के सातवें दिन भी रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने ठीकठाक कारोबार करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार को कितने करोड़ की कमाई कर ली है। राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट कमाई के मामले में…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरी बार 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। वैसे तो एलएसजी प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध मिशेल मार्श (111) की तूफानी पारी ने स्थानीय दर्शकों को पहली बार झूमने का अवसर दिया। मार्श की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ ने बारिश से बाधित मैच में 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 209 रन बनाए, पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत आरसीबी को जीत के लिए 19…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि चार मई को जब पांच विधानसभाओं के लिए मतगणना हो रही थी, तब भारत और विदेश से उसके प्रमुख चुनावी प्लेटफार्मों, जिनमें परिणाम पोर्टल भी शामिल था, को निशाना बनाकर 68 लाख से अधिक हमले किए गए। आयोग ने कहा कि ईसीआईएनईटी साइबर सुरक्षा प्रोटोकाल के परिणामस्वरूप दुर्भावनापूर्ण हमलों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया।आयोग ने कहा कि तमिलनाडु, बंगाल, केरलम, असम और पुडुचेरी के चुनावों के दौरान वास्तविक समय की निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग और पारदर्शिता बढ़ाने सहित चुनावी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में उसके आईटी प्लेटफार्म ईसीआईएनईटी ने केंद्रीय…
नई दिल्ली। स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआइ को मिशन दृष्टि सेटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिशन दृष्टि की लॉन्चिंग पर गैलेक्सीआई को बधाई देने वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, ”बधाई हो।” पीएम ने रविवार को एक्स पोस्ट में इस लॉन्चिंग को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में बड़ी उपलब्धि और देश के बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतिबिंब बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मिशन राष्ट्र निर्माण और तकनीकी उन्नति के प्रति भारत के युवाओं के जुनून को रेखांकित…
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर सीमा पार आतंकवाद के प्रति देश की प्रतिक्रिया में एक ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ साबित हुआ है। इस अभियान में सटीक सैन्य हमलों के साथ-साथ व्यापक कूटनीतिक तथा आर्थिक उपायों को भी शामिल किया गया, जिसने आतंकवाद से निपटने के भारत के दृष्टिकोण को पूरी तरह बदल दिया। यह सिलसिला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में हुए एक आतंकी हमले से शुरू हुआ। तीन आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। मरने वालों में अधिकांश पर्यटक थे। ऑपरेशन सिंदूर का शुभारंभ 7 मई 2025 की सुबह-सवेरे भारत ने…
नई दिल्ली। यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के साथ माइका मिसाइलों के रखरखाव, मरम्मत और मिड लाइफ ओवरहाल (एमआरओ) के लिए स्थानीय क्षमता विकसित करने लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एमआरओ सुविधा की स्थापना, संचालन और रखरखाव भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाएगा, जिसमें एमबीडीए आवश्यक औद्योगिक मशीनरी और उपकरण, डाटा पैकेज, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। एमबीडीए ने क्या कहा? एमबीडीए ने कहा, ”स्थानीय स्तर पर इन सुविधाओं का विकास दीर्घकालिक क्षमता निर्माण को बढ़ावा देगा, आने वाले वर्षों के लिए तकनीकी विशेषज्ञता सुनिश्चित करेगा और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को…
नई दिल्ली। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून में सीजेआई को चयन समिति से बाहर रखने के कानूनी प्रविधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि कानून बनाना संसद का विशेषाधिकार है। कोर्ट संसद को कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकता। शीर्ष अदालत ने अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि चयन समिति में सीजेआई को शामिल करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कानून के अभाव में की गई व्यवस्था थी। सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं लंबित हैं जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी कानून मुख्य…
नई दिल्ली। भारत के ज्यादातर हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए AC कोई लग्जरी नहीं रह गया है, बल्कि गर्मी के मौसम में ये एक जरूरत बन गया है। ज्यादातर लोग ये सोचकर AC खरीदते हैं कि ये बिना किसी बड़ी दिक्कत के सालों तक चलेगा। वैसे ये सच है, लेकिन कोई भी मशीन हमेशा के लिए नहीं बनी होती है। बाकी अप्लायंसेज की तरह, समय के साथ AC में भी खराबी आती है। रेगुलर सर्विसिंग इसकी उम्र बढ़ा सकती है, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब सिर्फ रिपेयरिंग काफी नहीं होती। ऐसे में ये जानना जरूरी है…
नई दिल्ली। न्याय की तलाश में अक्सर लोग भावुकता और जल्दबाजी में सीधे उच्च न्यायालयों का दरवाजा खटखटाते हैं, विशेषकर जब पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करे। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि न्याय की सीढि़यां लांघी नहीं जा सकतीं। इसने कहा कि यदि पुलिस एफआइआर दर्ज नहीं करती, तो सीधे उच्च न्यायालय जाने के बजाय नागरिक को पहले कानून द्वारा निर्धारित वैकल्पिक कानूनी रास्तों का पालन करना अनिवार्य है। असाधारण अधिकार क्षेत्र का विवेकपूर्ण उपयोग न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति आगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 की…
