नई दिल्ली। अगले हफ्ते एक नया आईपीओ खुलने जा रहा है। मगर पिछले हफ्ते ओपन हुए 4 आईपीओ में भी आप पैसा लगा सकेंगे, क्योंकि वे अभी खुले हुए हैं। नया आईपीओ हॉराइजन रिक्लेम (Horizon Reclaim IPO) का खुलने जा रहा है। आइए जानते हैं इस समेत बाकी आईपीओ, सब्सक्रिप्शन और जीएमपी की डिटेल।

हॉराइजन रिक्लेम का एसएमई कैटेगरी का आईपीओ 12 जून को खुलकर 16 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 98-103 रुपये है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। लॉट साइज का मतलब है कि आप कम से कम 1200 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी के शेयर का जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।
