नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की बढ़ती सैन्य कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन पर जमकर फटकार लगाई है।

दरअसल, ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता में रुकावट आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर की मध्यस्तता कर रहे हैं। लेबनान में हमले रोकने के लिए ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन किया।
मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि नेतन्याहू से फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘तुम बिल्कुल पागल हो। अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है। तुम्हारी वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है।”
