नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अभी थमा नहीं है। हालांकि संघर्ष विराम के चलते थोड़ी राहत जरूर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी पूरी तरह से खुला नहीं है। यहां से जहाजों का निकलना बहुत जोखिम भरा रहता है। इन सबके बीच कुछ जहाज पेट्रोलियम पदार्थ लेकर भारत आए हैं। हालांकि यह जहाज भारत कैसे पहुंचे। इसके पीछे कितना संघर्ष है।

सुरक्षा वजहों से बहुत सारी चीजों को गोपनीय रखा गया है
भारत और ईरान के बीच यह तालमेल कैसे बैठा है? किन जहाजों को होर्मुज से गुजरने को लेकर प्राथमिकता दी जाती है? यह सारी बातें जहाजरानी मंत्रालय ने शुक्रवार को बताईं। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में, सुरक्षा वजहों से बहुत सारी चीजों को गोपनीय भी रखा गया है।
