नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस दौरे के लिए बोर्ड ने बड़े बदलाव किए हैं और नए कप्तान की घोषणा की है। श्रीलंका ने वनडे और टी20 के लिए नया कप्तान बनाया है। श्रीलंकाई टीम जुलाई में विंडीज का दौरा करने वाली है, जहां सफेद गेंद और रेड बॉल की सीरीज होनी है। क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से कप्तानी में बदलाव किया है।
बोर्ड ने दसुन शनाका को टी20 और चरिथ असलंका को वनडे टीम की कप्तानी से हटाया है। शनाका टी20 टीम में बने हुए हैं लेकिन असलंका अपनी जगह बनाने में भी कामयाब नहीं हुए हैं। हालांकि, वनडे टीम में उनकी जगह बरकरार है। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और ऐसे में इससे पहले तैयारियों के लिहाज से बोर्ड ने कप्तान बदलने का फैसला किया है।

