नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के असंसदीय व्यवहारों पर तीखी आपत्ति जताते हुए अमित शाह ने उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखने की सलाह दी। शाह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के भाषण में सरेंडर, डरते हो, जैसे शब्दों की भरमार होती है, जो संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं है। महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी मोदी सरकार- शाह साथ ही उन्होंने साफ किया कि मोदी सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी और इसे देकर रहेगी। परिसीमन को संवैधानिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके नहीं होने से जनसंख्या के अनुरूप…
Author: Today Junoon
नई दिल्ली : देश की संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर देर रात तक तीखी बहस हुई। महिला आरक्षण पर आज शाम 4 बजे वोटिंग प्रस्तावित है। इस बीच महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 गुरुवार से लागू हो गया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि संसद में संशोधन पर जारी बहस के बीच इसे 16 अप्रैल से लागू करने की अधिसूचना क्यों जारी की गई। एजेंसी के अनुसार, एक अधिकारी ने इसे…
नई दिल्ली – मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने अमेरिका को आश्वस्त किया है कि मौजूदा सीजफायर के दौरान वह ईरान को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा। इस बात की पुष्टि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में की। हेगसेथ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेनाएं किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि ईरान शांति समझौते की दिशा में आगे नहीं बढ़ता, तो संघर्ष दोबारा भड़क सकता है। साथ ही उन्होंने ईरान से “बेहतर भविष्य” चुनने की अपील भी की। ईरान पर बढ़ाया…
नई दिल्ली – गुरुवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के एक विमान की अकासा एयर के खड़े विमान से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों विमानों को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब लेह से आया स्पाइसजेट का विमान अपने निर्धारित गेट की ओर टैक्सी कर रहा था और इसी दौरान उसने अकासा एयर के एक विमान को टक्कर मार दी, जो हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, टक्कर में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा,…
गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 2021 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 720 से अधिक सीटें निर्विरोध जीती हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के 400 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। इलेक्शन कमीशन ने 26 अप्रैल को अनाउंस किया था कि गुजरात में 11 म्युनिसिपैलिटी की 11 सीटों और 393 लोकल बॉडी इलेक्शन में से 9,964 सीटों पर चुनाव होंगे, कुल 10,005 सीटें होंगी। नॉमिनेशन फॉर्म वापस लेने और फॉर्म वेरिफिकेशन के बाद भाजपा को 720 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध के विजेता घोषित किया गया, 26 अप्रैल को 9,237 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
मुंबई : भारतीय सिनेमा और संगीत जगत को अपने सात दशक लंबे करियर में हजारों सदाबहार गीत देने वालीं महान गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं ‘आशा ताई’ का सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और करोड़ों संगीत प्रेमियों की आंखें आज नम हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली थी अंतिम सांस मशहूर गायिका आशा भोसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की शिकायत…
नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) में कई ऐसे करदाता हैं जिनकी आय टैक्स के दायरे से नीचे रह सकती है। इसका कारण सेक्शन 87ए के तहत मिलने वाली छूट, कटौतियां या पार्ट-टाइम काम, फ्रीलांसिंग और डिविडेंड जैसी कम आय हो सकती है। ऐसे में, एक आम सवाल उठता है कि जब टैक्स देनदारी शून्य है तो क्या इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरना जरूरी है? इसका जवाब है—हां, कई मामलों में ‘निल आईटीआर’ फाइल करना फायदेमंद और समझदारी भरा कदम होता है। जानकारों का कहना है कि असल में आईटीआर फाइल करना सिर्फ…
नई दिल्ली : दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार शेन वार्न के निधन को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन अब उनकी अचानक हुई मौत को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज दावा सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत से लेकर आम लोगों तक में खलबली मचा दी है। शेन वार्न के बेटे जैक्सन वार्न ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए दावा किया है कि उनके पिता की जान उन कोविड टीकों (वैक्सीन) की वजह से गई, जिन्हें उन्हें अपने काम के सिलसिले में मजबूरी में लगवाना पड़ा था। जैक्सन के इस बयान ने वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर एक बार…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को करीब 40 मिनट तक अहम टेलीफोनिक बातचीत हुई। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद इस बातचीत को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इसमें ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी समेत क्षेत्रीय तनाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा शामिल रही। इस साल तीसरी बार हुई बातचीत दोनों नेताओं के बीच यह वर्ष 2026 में तीसरी फोन…
तेहरान/वॉशिंगटन – स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी पक्ष की ओर से ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर रोक लगाने के दावों के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि यह स्थिति जारी रही तो वह लाल सागर, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से गुजरने वाले वैश्विक समुद्री व्यापार को प्रभावित कर सकता है। ईरान की चेतावनी—राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर कदम संभव ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि…
