नई दिल्ली। Ajinkya Rahane IPL: केकेआर ने अपने आईपीएल 2026 का समापन हार के साथ किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली। 204 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय केकेआर काफी अच्छी स्थिति में थी।

एक समय उनका स्कोर 14वें ओवर में 128/3 था। हालांकि, इसी स्कोर पर जैसे ही रहाणे का विकेट गिरा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 128/4 से केकेआर (KKR) की टीम 163 पर ऑलआउट हुई और डीसी (DC) ने ये मैच 40 रन से अपने नाम किया। केकेआर ने 13 अंकों के साथ 7वें स्थान पर अपना सफर फिनिश किया। आखिरी लीग मैच में मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे काफी निराश नजर आए।
