Author: Today Junoon

नयी दिल्ली, : प्रवर्तन निदेशाालय (ईडी) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी निरंजन दास (तत्कालीन आबकारी आयुक्त कमिश्नर) और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की कुल 38.21 करोड़ रुपये कीमत की चल और अचल संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने मंगलवार को यह जानकरी दी। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “धनशोधन अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बड़े शराब घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है, जिससे राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ।” उन्होंने कहा कि कुर्क…

Read More

रामेश्वरम, : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां आयोजित काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित किया और कहा कि काशी का तमिलनाडु से जुड़ाव सभ्यतागत और आध्यात्मिक है तथा इसमें निरंतरता बनी हुई है। उन्होंने काशी-तमिल संगम के आयोजन की पहल को भारत की कालातीत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का सजीव प्रतीक बताया। समापन समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन, विधायक नैनार नागेन्द्रन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि सहित कई अन्य गणमान्य…

Read More

अमेरिका के बाद अब चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मध्यस्थता का दावा किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास जारी हैं। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सात से दस मई के बीच संघर्ष हुआ था। दस मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ था। तब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच…

Read More

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में होटल मालिकों ने सीमा पार से चल रहे हालिया भारत-विरोधी अभियानों का हवाला देते हुए नव वर्ष के अवसर पर बांग्लादेशी नागरिकों के अपने होटलों में प्रवेश पर प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की है। हालिया भारत-विरोधी अभियानों के मद्देनजर, होटल मालिकों ने बांग्लादेशी नागरिकों को प्रवेश न देने का निर्णय लिया है। हालिया भारत-विरोधी अभियानों के मद्देनजर, होटल मालिकों ने बांग्लादेशी नागरिकों को प्रवेश न देने का निर्णय लिया है। शहर भर के होटलों में प्रतिबंध दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। ग्रेटर सिलीगुड़ी होटल वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उज्ज्वल घोष ने कहा कि…

Read More

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने नववर्ष (31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026) के लिए दक्षिणी दिल्ली, खासकर साकेत क्षेत्र में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मॉल के पास रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास ड्रेनेज कार्य के कारण पटेल रोड पर भी यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि जाम से बचा जा सके और यात्रा सुगम हो। इसके तहत सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपालिटियन मॉल की तरफ जाने वाले लोग ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। ट्रैफिक…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटीबायोटिक के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी है, जिसे स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने देश में तेजी से बढ़ रहे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के गंभीर संकट की ओर ध्यान खींचने वाला बताया है। ‘मन की बात’ में पीएम की अपील ने इस ‘खामोश महामारी’ को राष्ट्रीय विमर्श में ला दिया है। प्रधानमंत्री ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भारत में निमोनिया और मूत्र संक्रमण जैसी बीमारियों में एंटीबायोटिक की प्रभावशीलता घट रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना जरूरत और डाक्टर की सलाह के बगैर एंटीबायोटिक…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर अचानक पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। बुमराह ने जमकर नेट्स पर अभ्यास किया। बुमराह जिस मैदान पर नेट सेशन के लिए गए वहां तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा था। मैदान पर ज्यादा फैंस नहीं थे तो उनसे मिलने वाले और ऑटोग्राफ लेने वालों की भीड़ नहीं थी, लेकिन बुमराह को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया।

Read More

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने अबतक वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब ऐसे में धुरंधर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तबाही मचाने के लिए तैयार है। ओटीटी पर धमाका करेगी धुरंधर एक तरफ धुरंधर (Dhurandhar) की सुनामी अभी सिनेमाघरों में थमने का नाम नही ले रही है, ऐसे में अब मेकर्स ने इसके आगे की तैयारी भी अभी से ही कर ली है। धुरंधर के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बीच अब इसके ओटीटी रिलीज (Dhurandhar OTT Release) की जानकारी सामने आई है।

Read More

सरकार ने थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें रडार, रेडियो, ड्रोन सिस्टम और मिसाइल जैसे उपकरण शामिल हैं। इस फैसले से HAL, BEL, BDL जैसे डिफेंस शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को बढ़ावा देगा, जिससे रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को सीधा फायदा मिलेगा। सेना क्या-क्या खरीदेगी? थलसेना (Indian Army) क्या खरीदेगी लोइटर मुनिशन सिस्टम – सटीक हमलों के लिए निम्न स्तरीय हल्का रडार – छोटे और लो-फ्लाइंग ड्रोन पकड़ने के लिए पिनाका MRLS के लिए लंबी दूरी के…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का ढाका के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 साल की थीं। उनकी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन ने मंगलवार सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। दिल और फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से 23 नवंबर, 2025 को उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था और उसके बाद से उनका पिछले 36 दिनों से इलाज चल रहा था। पार्टी ने एक बयान में कहा, “बीएनपी चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज…

Read More