नई दिल्ली। निर्माता आदित्य चोपड़ा की मर्दानी फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त मर्दानी 3 को बीते 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बॉर्डर 2 की लोकप्रियता के बीच अभिनेत्री रानी मुखर्जी की इस कॉप ड्रामा फिल्म ने काफी हद तक अपना दबदबा कायम रखा और सिनेमाघरों में जनता का भरपूर मनोरंजन किया है।

दूसरे वीकेंड पर बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली मर्दानी 3 ने रिलीज के 11वें दिन भी ठीकठाक कारोबार किया है। आइए जानते हैं मर्दानी 3 की कमाई के ताजा आंकड़े क्या कहानी बयां करते हैं।
11वें दिन मर्दानी 3 का कलेक्शन
बीते रविवार रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.55 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म की कमाई में शनिवार की तुलना में संडे को 18 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। लेकिन सोमवार को कहानी थोड़ी से पलट गई है और मर्दानी 3 का इनकम में कटौती दर्ज की गई है, हालांकि, आंकड़े इतने खराब नहीं हैं, जिनका निंदा की जाए।
गौर सैकनिल्क की रिपोर्ट की तरफ तो 11वें दिन मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 1 करोड़ का कारोबार किया। बेशक रविवार की तुलना में फिल्म की कमाई में लगभग साढ़े तीन करोड़ की गिरावट आई, लेकिन वर्किंग डे और कम स्क्रीन्स आधार पर ये आंकड़ा भी प्रभावशाली माना जा रहा है।
11वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब मर्दानी 3 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.10 करोड़ हो गया है, जो इस कम बजट की मूवी के लिए कारगार माना जा रहा है।
मर्दानी 3 ने तोड़ा इस मूवी का रिकॉर्ड
रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत 12 साल पहले 2014 में हुई थी। उस वक्त मर्दानी का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 करोड़ के आस-पास रहा था। ऐसे में अब मर्दानी 3 की कुल कमाई 38 करोड़ के पार पहुंच गई है और इस तरह से रानी मुखर्जी ने अपनी ही पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़कर एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह में मर्दानी 3 अपने बजट 40 करोड़ से ज्यादा कमाई करती हुई नजर आ सकती है।
